देश में न्यायपालिका, कार्यपालिका व मीडिया जैसे लोकतंत्र के स्तंभ लड़खड़ा रहे हैं: मुफ्ती
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि देश में न्यायपालिका, कार्यपालिका व मीडिया जैसे लोकतंत्र के स्तंभ लड़खड़ा रहे हैं। बकौल मुफ्ती, लोकतंत्र बचाने का यही तरीका है कि विपक्षी पार्टियों को एकसाथ आकर लोगों को इकट्ठा करना चाहिए। मुस्लिमों के उत्पीड़न को लेकर उन्होंने कहा, "आज मुस्लिमों की बारी है, कल दलितों की बारी आएगी, बारी सबकी आएगी।"