देश में 'पहली बार' एकसाथ 8 नाइजीरियाई ठगों पर हुई कार्रवाई, अधिकारी बन लोगों को ठगते थे
उत्तराखंड पुलिस ने रविवार को बताया, "देश में पहली बार एकसाथ 8 नाइजीरियाई ठगों पर बड़ी कार्रवाई हुई, हमारी साइबर पुलिस ने इन सभी आरोपियों को दिल्ली से पकड़ा।" उत्तराखंड पुलिस ने आरोपियों की तस्वीरें जारी कर बताया, "ये लोग कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारी बनकर देश के कोने-कोने में लोगों से साइबर ठगी करते थे।"