देश में पहली बार किसी वित्त वर्ष में बैंकिंग क्षेत्र का शुद्ध लाभ हुआ ₹3 लाख करोड़ के पार
भारत में पहली बार किसी वित्त वर्ष (2023-24) में बैंकिंग क्षेत्र का शुद्ध लाभ ₹3 लाख करोड़ से अधिक दर्ज हुआ। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ₹1.4 लाख करोड़ और प्राइवेट बैंकों ने ₹1.7 लाख करोड़ का लाभ कमाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बैंकों की तरक्की से गरीबों, किसानों और एमएसएमई को आसानी से कर्ज़ मिल सकेगा।"