देश में पहली बार किसी विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों का प्रबंधन पूरी तरह महिलाओं ने किया

चुनाव आयोग ने बताया है कि देश के चुनावी इतिहास में पहली बार किसी एक विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह महिलाओं ने संभाला। बकौल आयोग, छत्तीसगढ़ के रायपुर (उत्तर) के सभी 201 बूथों का प्रबंधन 1,046 महिलाकर्मियों ने किया। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ।

Load More