देश में पहली बार ज़ब्त की गई 'ब्लैक कोकेन' क्या है?
एनसीबी ने मुंबई एयरपोर्ट पर बोलीवियाई महिला के पास से ₹13 करोड़ कीमत की 'ब्लैक कोकेन' ज़ब्त की है। कोकेन में अन्य केमिकल मिलाकर 'ब्लैक कोकेन' बनाई जाती है। एक अधिकारी के मुताबिक, देश में पहली बार ज़ब्त की गई 'ब्लैक कोकेन' को ट्रेस कर पाना काफी मुश्किल होता है और ये स्निफर डॉग्स को भी चकमा दे सकती है।