देश में पिछले 10 साल में बने 75 एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री सिंधिया
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि देश में पिछले 10 साल में 75 एयरपोर्ट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना अगले 5-7 वर्षों में देश में हवाईअड्डों की संख्या मौजूदा 149 से बढ़ाकर 220 करने की है। बकौल सिंधिया, यह क्षेत्र बढ़ रहा है और इसमें अब भी काफी संभावनाएं हैं।