देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,272 नए केस मिले, सक्रिय मामले घटकर 15,515 हुए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,272 नए केस मिले हैं और संक्रमण से 3 लोगों की मौत दर्ज हुई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामलों की संख्या 16,498 से घटकर 15,515 हो गई। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 2,252 लोग ठीक हुए।