देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,109 नए केस मिले, सक्रिय मामले घटकर हुए 21,406
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,109 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में सक्रिय मामलों की संख्या 22,742 से घटकर 21,406 हो गई और इस अवधि में देश में कोविड-19 संक्रमण से 3,430 लोग ठीक हुए। मंगलवार को कोविड-19 के 1,331 मामले सामने आए थे।