देश में पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए कोविड-19 के 2,323 नए केस, सक्रिय मामले 14,996 रह गए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 2,323 नए मामले दर्ज हुए हैं और कुल सक्रिय मामले फिलहाल 14,996 रह गए हैं। इस दौरान 2,346 मरीज़ ठीक हुए हैं जिससे रिकवर हुए कुल मरीज़ों की संख्या 4,25,94,801 हो गई है। वहीं, मृतकों की कुल संख्या 5,24,348 हो गई है।