देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 3,207 नए केस, 3,410 लोग हुए रिकवर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,207 नए मामले सामने आए जबकि 3,410 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,093 हो गई है। वहीं, कुल 4,25,60,905 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या अब 20,403 हो गई है।