देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 3,377 नए केस, 2,496 लोग हुए रिकवर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,377 नए मामले सामने आए जबकि 2,496 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 5,23,753 हो गई है। वहीं, कुल 4,25,30,622 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 17,801 हो गई है।

Load More