देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 3,545 केस, सक्रिय मामले 19,688 रह गए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,545 नए मामले सामने आए हैं जबकि 3,549 मरीज़ संक्रमण से ठीक हुए हैं और रिकवरी रेट 98.74% है। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,002 हो गई है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 19,688 रह गई है।