देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 3,712 नए केस, 2,584 लोग हुए रिकवर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,712 नए मामले सामने आए जबकि 2,584 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,641 हो गई है। वहीं, कुल 4,26,20,394 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या अब 19,509 हो गई है।

Load More