देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 3,714 नए केस, 2,513 लोग हुए रिकवर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,714 नए मामले सामने आए जबकि 2,513 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,708 हो गई है। वहीं, कुल 4,26,33,365 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 26,976 हो गई है।