देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 5,921 नए केस; 289 मौतें हुईं दर्ज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,921 नए मामले सामने आए जबकि 11,651 लोग इससे रिकवर हुए हैं। इस दौरान 289 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 5,14,878 हो गई है। वहीं, कुल 4,23,78,721 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 63,878 है।