यूजीसी ने देश में फर्ज़ी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है जिसके मुताबिक दिल्ली में सर्वाधिक 8 फर्ज़ी यूनिवर्सिटी हैं। सूची में उत्तर प्रदेश की गांधी हिंदी विद्यापीठ, नैशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (ओपन यूनिवर्सिटी) और भारतीय शिक्षा परिषद का नाम भी शामिल है। कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और पुद्दुचेरी में एक-एक फर्ज़ी विश्वविद्यालय है।