देश में बीते 24 घंटों में 3,962 नए कोविड-19 केस मिले, सक्रिय मामलों की संख्या हुई 22,416
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 3,962 नए मामले दर्ज किए गए। बकौल मंत्रालय, इस दौरान कुल 2,697 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हुए। देश में वर्तमान के कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 22,416 है व इससे अब तक कुल 5,24,677 मौतें हुई हैं।