देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 114 नए केस मिले, कुल सक्रिय मामले 1,797 हुए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 114 नए केस सामने आए। इसके साथ ही अब कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,797 हो गई है। देश में कोविड-19 से अब तक कुल 5,30,750 मौतें हुई हैं जबकि संक्रमण से उबरने वाले मरीज़ों की संख्या 4,41,51,315 है।