देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 1,997 नए केस मिले, कल से 21% कम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 1,997 नए केस मिले जो कि गुरुवार को सामने आए (2,529) मामलों से 21% कम हैं। देश में वर्तमान में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 30,362 है। कोविड-19 के कारण देश में अब तक कुल 5,28,754 मौतें हुई हैं।