देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 214 नए केस मिले, कुल सक्रिय मामले 2,509 हुए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 214 नए केस सामने आए। इसके साथ ही कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,509 हो गई है। गौरतलब है, देश में अब तक कोविड-19 से कुल 5,30,718 मौतें हुई हैं व संक्रमण से कुल 4.41 करोड़ लोग उबरे हैं।