देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 2259 नए केस मिले, सक्रिय मामलों की संख्या हुई 15044

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 2,259 नए मामले सामने आए। इस दौरान 2,614 संक्रमण से उबरे जिसके बाद अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,044 पहुंच गई है। देश में अब तक कोविड-19 के कारण कुल 5,24,323 लोगों की मौत हुई है।

Load More