देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 226 नए केस मिले, कुल सक्रिय मामले बढ़कर 3,653 हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 226 नए केस सामने आए। इसके बाद अब देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3,653 पहुंच गई है। देश में कोविड-19 के कारण अब तक 5,30,702 मौतें हो चुकी हैं जबकि इससे उबरने वालों की संख्या 4.41 करोड़ है।

Load More