देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 268 नए केस मिले, कुल सक्रिय मामले 3,552 हुए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 268 नए केस मिले। इसके साथ ही देश में वर्तमान में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3,552 हो गई है। देश में कोविड-19 से कारण अब तक कुल 5,30,698 मौतें हुई हैं जबकि इससे उबरने वालों की संख्या 4,41,43,665 है।