देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 2841 नए केस मिले, 3295 लोग संंक्रमण से उबरे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 2,841 नए केस मिले हैं। बकौल रिपोर्ट, इसके साथ ही देश में वर्तमान में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18,604 पहुंच गई है। वहीं, इस दौरान कोविड-19 संक्रमण से कुल 3,295 लोग उबरे हैं।