देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 2858 नए केस मिले, 3355 लोग संक्रमण से उबरे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 2,858 नए केस मिले हैं। इस दौरान कुल 3,355 लोग संक्रमण से उबरे जिसके साथ ही देश में वर्तमान में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 18,096 पहुंच गई। देश में अब तक कोविड-19 से कुल 5,24,201 लोगों की मौत हुई है।