देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 3,451 नए केस सामने आए, सक्रिय केस हुए 20,635
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,451 नए मामले सामने आए हैं जबकि 3,079 मरीज़ संक्रमण से ठीक हुए हैं और रिकवरी रेट 98.74% है। देश में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 5,24,064 और इससे रिकवर होने वालों की कुल संख्या 4,25,57,495 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 20,635 है।