देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 1,071 नए केस मिले, सक्रिय मामले पहुंचे 6,000 के करीब
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 1,071 नए केस मिलने के बाद कुल सक्रिय मामले बढ़कर 5,915 हो गए हैं। देश में कोविड-19 से अब तक 5,30,802 मौतें हुई हैं जबकि 4.41 करोड़ मरीज़ संक्रमण से उबर चुके हैं। बीते दिन कोविड-19 के 88,511 टेस्ट किए गए।