देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 796 नए केस मिले, 109 दिन बाद ऐक्टिव केस 5,000 के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 796 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,93,506 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, 109 दिनों के बाद देश में उपचाराधीन कोविड-19 मरीज़ों की संख्या 5,000 के पार पहुंची है। बकौल मंत्रालय, 220.64 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है।