देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 830 नए केस मिले, कुल सक्रिय मामले 21,607 हुए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 830 नए केस मिले व इस दौरान 1,771 मरीज़ संक्रमण से उबरे। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 21,607 पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को कोविड-19 के 862 केस मिले थे।