देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 8,329 नए केस मिले, बीते 3 महीनों में सर्वाधिक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 8,329 नए केस मिले जो कि बीते 3 महीनों में सर्वाधिक दैनिक आंकड़े हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में 4,216 लोग संक्रमण से उबरे जिसके साथ ही देश में वर्तमान में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 40,370 हो गई है।