देश में बीते 24 घंटों में मिले कोविड-19 के 862 नए केस, कुल सक्रिय मामले 22,549 हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 862 नए केस मिले व 1,503 मरीज़ संक्रमण से उबरे। इसके साथ ही देश में वर्तमान में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 22,549 हो गई है। देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 5,28,980 मौतें हुई हैं।

Load More