देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 16,047 नए केस, 19,539 लोग हुए रिकवर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 16,047 नए मामले सामने आए जबकि 19,539 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,26,826 हो गई है। वहीं, कुल 4,35,35,610 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,28,261 है।