देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 2,529 नए केस, 3,553 लोग हुए रिकवर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,529 नए मामले सामने आए जबकि 3,553 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,28,745 हो गई है। वहीं, कुल 4,40,43,436 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 32,282 है।