देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 3,011 नए केस, 4,301 लोग हुए रिकवर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,011 नए मामले सामने आए जबकि 4,301 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,28,701 हो गई है। वहीं, कुल 4,40,32,671 लोग संक्रमण से रिकवर हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 36,126 है।

Load More