देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 3,275 नए केस, सक्रिय मामले हुए 19,719
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 3,275 नए केस सामने आए जबकि 3,010 लोग इससे रिकवर हुए हैं। बकौल मंत्रालय, देश में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 5,23,975 हो गई है। वहीं, कुल 4,25,47,699 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 19,719 हो गई है।