देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 9,062 नए केस, सक्रिय मामले हुए 1,05,058
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 9,062 नए केस सामने आए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 1,05,058 हो गई है। इस दौरान 15,220 लोगों के संक्रमण से ठीक होने के बाद कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,36,54,064 पर पहुंच गया है। इसके अलावा डेली पॉज़िटिविटी रेट 2.49% और रिकवरी रेट 98.57% पर है।