देश में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 3,600+ केस मिले, सक्रिय मामले 20,000 के पार पहुंचे
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 3,641 नए केस दर्ज हुए और यह लगातार दूसरा दिन है जब देश में 3,600 से अधिक मामले मिले। इस दौरान देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले 18,389 से बढ़कर 20,219 हो गए। रविवार को देश में 3,824 व शनिवार को 2,994 कोविड-19 मामले मिले थे।