देश में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 8,000+ नए केस मिले, कुल सक्रिय मामले 44,513 हुए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 8,000 से अधिक नए केस मिले। बीते 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 8,582 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 4,435 लोग संक्रमण से उबरे। कोविड-19 के कारण देश में कुल 5,24,761 मौतें हुई हैं और कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 44,513 है।

Load More