केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने देश के सबसे प्रदूषित हवा वाले शहरों की सूची जारी की है जिसमें हिमाचल प्रदेश का बद्दी (416 एक्यूआई) शीर्ष पर है। उसके बाद बालासोर (ओडिशा), दिल्ली, भागलपुर (बिहार), बारिपदा (ओडिशा), भिवाड़ी (राजस्थान) और चंडीगढ़ का स्थान रहा। वहीं, सबसे प्रदूषित हवा वाले शहरों में श्री गंगानगर (राजस्थान), राजगीर (बिहार) और हनुमानगढ़ (राजस्थान) भी हैं।