देश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की अभी कोई योजना नहीं है: सरकार
केंद्र ने शुक्रवार को बताया कि देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने पर सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में कहा, "सुप्रीम कोर्ट में यूसीसी के संबंध में कुछ रिट याचिकाएं लंबित हैं...चूंकि मामला विचाराधीन है इसलिए अभी तक यूसीसी के कार्यान्वयन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।"