देश में सामने आए कोविड-19 के 38,353 नए मामले, कल से 36% अधिक
केंद्र के अनुसार, देश में बुधवार को कोविड-19 के 38,353 मामले सामने आए हैं जो कल के आंकड़े से करीब 36% (10,149 केस) अधिक है। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या 3,86,351 के साथ 140 दिन के न्यूनतम स्तर पर है। वहीं, देश में कोविड-19 के कारण 497 नई मौतों के साथ कुल मृतकों की संख्या 4,29,179 हो गई है।