देश में सामने आए कोविड-19 के 9,283 नए मामले, 24 घंटे में 437 मौतें दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 9,283 नए मामले सामने आए हैं जबकि 10,949 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान 437 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,66,584 हो गई है। वहीं, कुल 3,39,57,698 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,11,481 है।

Load More