देश में हिंदू के अलावा किसी और को पीएम, सीएम या डीएम नहीं बनने देंगे: प्रवीण तोगड़िया
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मध्य प्रदेश में कहा है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होने के बाद संशोधन करवाकर हिंदू के अलावा किसी और को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, ज़िलाधिकारी व एसपी नहीं बनने देंगे। वहीं, कर्नाटक कांग्रेस के बजरंग दल पर बैन लगाने के चुनावी वादे पर तोगड़िया ने कहा, "कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा।"