देश में हैं 21.70 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन, यूपी में सर्वाधिक: लोकसभा में सरकार

केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया है कि देश में 6 मार्च 2023 तक 21.70 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन थे। बकौल सरकार, देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक वाहन उत्तर प्रदेश (4,65,432) में पंजीकृत हैं जिसके बाद महाराष्ट्र (2,26,134) और दिल्ली (2,03,263) का स्थान है। देश में इस साल 15 मार्च तक करीब 2.57 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण हुआ।

Load More