देश विरोधी मुहिम चलाने वाले 104 यूट्यूब चैनल व 6 वेबसाइट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई: सरकार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में बताया है कि सरकार ने देश के खिलाफ मुहिम चलाने वाले 104 यूट्यूब चैनलों व 6 वेबसाइट्स के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि फेसबुक के 4, इंस्टाग्राम के 3 व ट्विटर के 5 अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई हुई है। बकौल ठाकुर, 2 ऐप भी प्रतिबंधित किए गए हैं।