देश ही नहीं, पूरी दुनिया शाहरुख को पर्दे पर वापस देखना चाहती है: उनके 4 साल के ब्रेक पर जॉन
अभिनेता जॉन अब्राहम ने ऐक्टर शाहरुख खान के 4-साल बाद फिल्मों में वापसी करने पर कहा है, "मुझे लगता है कि केवल देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया शाहरुख को पर्दे पर देखना चाहती है।" गौरतलब है कि अभिनेता शाहरुख खान फिल्म 'पठान' से वापसी कर रहे हैं और जॉन उनके को-ऐक्टर हैं। फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हैं।