देशद्रोह कानून के प्रावधानों पर पुनर्विचार करेंगे: सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि देशद्रोह पर आईपीसी की धारा-124A की वैधता की जांच और पुनर्विचार किया जाएगा। सरकार ने कोर्ट से अपील की है कि इस मामले पर सुनवाई तब तक न की जाए जब तक वह जांच न कर लें। इससे पहले शनिवार को सरकार ने कहा था कि इसकी समीक्षा की ज़रूरत नहीं है।