देशभर के 99 लोकसभा क्षेत्रों में नहीं है एक भी केंद्रीय विद्यालय: संसद में सरकार

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संसद में बताया है कि देश में कम-से-कम 99 लोकसभा क्षेत्रों में केंद्र सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय विद्यालय नहीं है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के सर्वाधिक 22-22 जबकि तमिलनाडु के 16, पश्चिम बंगाल के 15 लोकसभा क्षेत्रों में एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं है।

Load More