देशभर के खिलाड़ियों के लिए हरियाणा में एक खेल अकादमी की स्थापना की जाएगी: सीएम मनोहर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि देशभर के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए राज्य में एक खेल अकादमी की स्थापना की जाएगी। बकौल मुख्यमंत्री, पंचकुला में 200 खिलाड़ियों के ठहरने के लिए एक छात्रावास खोला जाएगा। उन्होंने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' में हरियाणा के पदक विजेताओं की इनाम राशि दोगुनी करने की भी घोषणा की।