देशभर में रविवार को भीषण गर्मी का सितम झेलना पड़ा। राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में अधिकतम तापमान 47.8℃ दर्ज किया गया, जो इस साल का भारत में सबसे अधिक तापमान है। उसके बाद यूपी के आगरा में 47.7℃ तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।